🔳मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना
🔳कटनी — मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना तहत शनिवार को कटनी जिले के 196 श्रद्धालुओं को मथुरा-वृंदावन तीर्थ यात्रा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। यह ट्रेन कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन से देर शाम 8:09 बजे रवाना हुई।
यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के प्रभारी एवं बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप मिश्रा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने यात्रियों को माला पहनाकर उनका सम्मान किया।
राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को निःशुल्क यात्रा, भोजन, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक, जो आयकरदाता नहीं हैं, उन्हें प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है। शासन द्वारा यात्रियों के लिए संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
1 views | Katni, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026