सदर: कांग्रेस ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया, वाराणसी में राहुल गांधी की तस्वीर पोछते नजर आए अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अपने वाराणसी आवास पर अजय राय राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीर को पोछते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला है वह उन्हें मंजूर है और आगे जो भी दायित्व पार्टी के द्वारा दिया जाएगा उन्हें मंजूर होगा।