डुमरांव: नया भोजपुर थाने में शराब जब्ती मामले में एसपी ने प्रेस वार्ता की, एक तस्कर गिरफ्तार
Dumraon, Buxar | Jan 27, 2025 नया भोजपुर थाने में सोमवार को जब्त शराब के मामले में एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। एसपी ने सोमवार की शाम 5:20 में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कारवाई की। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।