गरखा: निर्माणाधीन मकान से हथियार बनाने का सामान और दो पिस्टल बरामद, एक युवक गिरफ्तार
Garkha, Saran | Jul 15, 2026 गरखा थाना क्षेत्र के साध पुर गांव के चवर में स्थित एक निर्माणधीन मकान में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बनाने का सामान तथा दो पिस्टल बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह भी घटना स्तर पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कराई ।