सेवा संकल्प अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान आयोजित
________________
छात्राओं ने दो घंटे श्रमदान कर दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश
________________
प्लास्टिक उन्मूलन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति छात्राओं को किया जागरूक
________________
खरगोन 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय खरगोन में 03 अक्टूबर को महाविद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता तथा प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 30 छात्राओं ने सहभागिता करते हुए करीब दो घंटे श्रमदान किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति हाडा ने छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सुश्री कविता बर्थडे उपस्थित रहीं। सेवा संकल्प अभियान की संयोजक श्रीमती उमा मंडलोई तथा सदस्य डॉ. सखाराम मकवाना, डॉ. बसंती मुजाल्दा एवं श्रीमती अनीता चौहान ने भी सहभागिता की। छात्राओं ने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की तथा प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान