माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास भवन का भूमिपूजन
________________
39 करोड़ 68 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनेगा छात्रावास भवन
________________
500 बालिकाओं को मिलेगी आवासीय सुविधा, बालिका शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
________________
खरगोन 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत धूलकोट में माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर के छात्रावास भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
लगभग 39 करोड़ 68 लाख 17 हजार रुपये की लागत से बनने वाले छात्रावास भवन में करीब 500 बालिकाओं को आवासीय सुविधा का लाभ मिलेगा। भवन निर्माण से दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवश्यक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में आवासीय शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि छात्रावास भवन के निर्माण से क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार, भगवानपुरा मंडल अध्यक्ष श्री महेश डावर, जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र किराड़े, पूर्व विधायक श्री जमनासिंह सोलंकी, श्री विजय सिंह सोलंकी, श्री सुभाष पंवार, श्री चंदरसिंह वास्कले, श्री जयनारायण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने छात्रावास भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। छात्रावास भवन क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
#JansamparkMP #khargone #सेवा_संकल्प_अभियान