मुरैना। पुलिस विभाग में सात आरक्षकों को हवलदार पद पर पदोन्नति मिली। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने स्वयं उनके कंधों पर फीते लगाकर सम्मानित किया। पदोन्नत होने वालों में मनोज शर्मा, विजय कुमार, हरेन्द्र सिंह तोमर, अरविन्द बहादुर, सुनील सिंह गुर्जर, सोनू भदौरिया और फतेह सिंह कुशवाह शामिल हैं। समारोह में रक्षित निरीक्षक रविकान्त शुक्ला, सूबेदार जय कुमार अरोरा और सउनि अभिषेक राजौरिया उपस्थित रहे।