Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

चंबल घाटों पर एसपी धर्मराज मीना का सख्त एक्शन, अवैध रेत कारोबारियों को दी चेतावनी मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में चंबल नदी क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी जा रही है। 12 और 13 जून की रात एसपी धर्मराज मीना ने स्वयं देवगढ़ थाना क्षेत्र के गुढा चंबल, बरहाना, खुलावली तथा सरायछौला थाना क्षेत्र के राजघाट का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और घाटों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ग्रामीणों और आमजन से संवाद कर उन्हें अवैध रेत कारोबार से दूर रहने की समझाइश दी। साथ ही स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने ट्रैक्टर मालिकों को दो दिन के भीतर अपने वाहनों पर स्पष्ट रूप से रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए। बिना नंबर वाले और संदिग्ध वाहनों की पहचान कर सूची तैयार करने के आदेश भी संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई करने, अवैध रेत भंडारण स्थलों पर संयुक्त कार्रवाई चलाने, संवेदनशील घाटों की नियमित चेकिंग करने और रेत कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन, परिवहन या भंडारण की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

MORE NEWS

मुरैना एक ही मंच से विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनकल्याण शिविर आयोजित*

*बानमौर, मुरैना, अंबाह एवं पोरसा में प्राप्त आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण*

मुरैना, शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में शनिवार को नगर पंचायत बानमौर, जनपद पंचायत मुरैना, नगर निगम मुरैना (टाउन हॉल), जनपद पंचायत अंबाह (पचासा मैदान) तथा जनपद पंचायत पोरसा (नागाजी तालाब के समीप) जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया।

शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में नगर पंचायत बानमौर में 110, जनपद पंचायत मुरैना में 69, नगर निगम मुरैना में 43, जनपद पंचायत अंबाह में 1,220 तथा जनपद पंचायत पोरसा में 435 आवेदन शामिल रहे।

शिविरों में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर अधिकांश मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित किए गए। इस दौरान पेंशन स्वीकृति पत्रों सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ प्रदान कर पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

मुरैना एक ही मंच से विभिन्न योजनाओं का लाभ एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जनकल्याण शिविर आयोजित* *बानमौर, मुरैना, अंबाह एवं पोरसा में प्राप्त आवेदनों का मौके पर हुआ निराकरण* मुरैना, शासन की मंशा के अनुरूप पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन में शनिवार को नगर पंचायत बानमौर, जनपद पंचायत मुरैना, नगर निगम मुरैना (टाउन हॉल), जनपद पंचायत अंबाह (पचासा मैदान) तथा जनपद पंचायत पोरसा (नागाजी तालाब के समीप) जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में नगर पंचायत बानमौर में 110, जनपद पंचायत मुरैना में 69, नगर निगम मुरैना में 43, जनपद पंचायत अंबाह में 1,220 तथा जनपद पंचायत पोरसा में 435 आवेदन शामिल रहे। शिविरों में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आवेदनों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर अधिकांश मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभ भी वितरित किए गए। इस दौरान पेंशन स्वीकृति पत्रों सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ प्रदान कर पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन जनकल्याण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

मुरैना- टेटरा थाना पुलिस वन विभाग एवं एसएएफ बल के द्वारा गांव बांसोली क्षेत्र में भंडारित 800 ट्राली अवैध रेत का नस्टीकरण किया गया जिसकी कीमत 16 लाख रुपए है।

मुरैना- टेटरा थाना पुलिस वन विभाग एवं एसएएफ बल के द्वारा गांव बांसोली क्षेत्र में भंडारित 800 ट्राली अवैध रेत का नस्टीकरण किया गया जिसकी कीमत 16 लाख रुपए है।

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

मुरैना-  महुआ थाना पुलिस वन विभाग एवं एस ए एफ के बल के द्वारा विंडवा घाट पर भंडारित 350 ट्रॉली रेत का नस्टीकरण किया गया जिसकी कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई है।

मुरैना- महुआ थाना पुलिस वन विभाग एवं एस ए एफ के बल के द्वारा विंडवा घाट पर भंडारित 350 ट्रॉली रेत का नस्टीकरण किया गया जिसकी कीमत 7 लाख रुपए आंकी गई है।

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

अवैध रेत कारोबारियों पर शिकंजा, 170 से अधिक लोगों को कराया गया बाउंडओवर

मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत चंबल नदी किनारे बसे गांवों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल डावर और संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंची टीमों ने अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की। कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए करीब 170 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर फाइनल बाउंडओवर कराया गया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति को रोका जा सके।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अवैध रेत कारोबारियों पर शिकंजा, 170 से अधिक लोगों को कराया गया बाउंडओवर मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस और प्रशासन का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत चंबल नदी किनारे बसे गांवों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल डावर और संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंची टीमों ने अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की। कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए करीब 170 से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इन सभी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस के प्रावधानों के तहत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर फाइनल बाउंडओवर कराया गया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने की स्थिति को रोका जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Morena Nagar, Morena | Jun 13, 2026

चंबल घाटों पर एसपी धर्मराज मीना का सख्त एक्शन, अवैध रेत कारोबारियों को दी चेतावनी मुरैना जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देशन में चंबल नदी क्षेत्र में सख्त निगरानी रखी जा रही है। 12 और 13 जून की रात एसपी धर्मराज मीना ने स्वयं देवगढ़ थाना क्षेत्र के गुढा चंबल, बरहाना, खुलावली तथा सरायछौला थाना क्षेत्र के राजघाट का दौरा कर हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और घाटों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ग्रामीणों और आमजन से संवाद कर उन्हें अवैध रेत कारोबार से दूर रहने की समझाइश दी। साथ ही स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने ट्रैक्टर मालिकों को दो दिन के भीतर अपने वाहनों पर स्पष्ट रूप से रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित कराने के निर्देश दिए। बिना नंबर वाले और संदिग्ध वाहनों की पहचान कर सूची तैयार करने के आदेश भी संबंधित थाना प्रभारियों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई करने, अवैध रेत भंडारण स्थलों पर संयुक्त कार्रवाई चलाने, संवेदनशील घाटों की नियमित चेकिंग करने और रेत कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन, परिवहन या भंडारण की गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस और प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। - Morena Nagar News