गुना नगर: वाल्मिक समाज के तीन भाइयों ने हनुमानटेकरी मंदिर पर चढ़ाया 395 ग्राम चांदी का बट्टा ,डकैती की घटना से आहत होकर समर्पण
गुना के श्री हनुमान टेकरी मंदिर में आज वाल्मिक समाज के तीन भाइयों ने अद्वितीय भक्ति का प्रदर्शन करते हुए 395 ग्राम चांदी का बट्टा और श्रीमद् वाल्मिकी रामायण अर्पित की। यह धार्मिक अनुष्ठान ग्राम सिंहवासा निवासी बनवारी धुरिया और उनके परिवार द्वारा सम्पन्न हुआ।बनवारी धुरिया की पत्नी लक्ष्मी ने अपने हाथों में चांदी का बट्टा समर्पण किया