गुना नगर: जिला अस्पताल के मुख्य गेट के आसपास से नगर पालिका प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, दुकानों को तोड़ा गया
गुना जिला अस्पताल के मुख्य गेट के दोनों तरफ गुमठी और झोपड़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका राजस्व और पुलिस टीम ने 30 अगस्त को हटाया। बीती देर रात को कलेक्टर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मुख्य गेट से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण दुकानो को हटाने की कार्यवाही की। कुछ दुकानदार स्वयं अपनी दुकानों को हटाते नजर आए।