गुना नगर: कलेक्टर के निर्देश पर जिला अस्पताल के मुख्य द्वार से हटाया गया अतिक्रमण, बरसों पुराने स्थाई निर्माण भी ढहाए गए
जिला कलेक्टर डॉक्टर सत्येंद्र सिंह के औचक निरीक्षण और निर्देश के बाद, जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के दोनों ओर बने अतिक्रमण को हटाया गया। इन स्थानों पर वर्षों से चाय, नाश्ते, और पान-गुटका की दुकानें संचालित हो रही थीं, जिनमें से कुछ ने स्थाई निर्माण भी कर लिया था। नगर पालिका और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया।