गुना नगर: CPI ने जज्जी बस स्टैंड पर किया प्रदर्शन, की राज्य परिवहन निगम को फिर से शुरू करने की मांग
मध्य प्रदेश राज्य परिवहन को शुरू करने की मांग पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यव्यापी आवाहन पर जज्जी बस स्टैंड पर 30 अगस्त को विरोध प्रदर्शन किया। जिला सचिव मनोहर मिरोठा ने कहा, निजी बस मालिकों की मनमानी और अधिक किराया वसूली के आरोप लगाए। यात्री सुरक्षा के नाम पर निजी बसों में कोई इंतजाम नही। प्रदेश सरकार से मांग है, राज्य परिवहन निगम को शुरू किया जाए।