गुना नगर: फतेहगढ़ में गुना रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारो ने मारपीट के लगाए आरोप, SP को ज्ञापन देकर की कार्यवाही की मांग
गुना जिले के फतेहगढ़ थाना के फतेहगढ़ में गुना रोड पर वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई अवैध दुकानों को 29 अगस्त को वन विभाग ने हटाने की कार्यवाही की थी। 30 अगस्त को दुकानदारों ने अप को दिए ज्ञापन में स्थानीय कुछ लोगों पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। फतेहगढ़ थाना में शिकायत की सुनवाई न करने पर भी आरोप लगाए। एसपी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है।