गुना नगर: हनुमान चौराहे पर हनुमान टेकरी टेकरी मंदिर पर डकैती के खिलाफ मौन अनशन पर बैठे कथावाचक लखन शास्त्री
गुना के टेकरी मंदिर में हुई डकैती से लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कथा वाचक पंडित लखन शास्त्री ने शुक्रवार से हनुमान चौराहा मंदिर के पास मौन अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने बाकायदा अनुमति लेकर प्रदर्शन स्थल पर पूजा-अर्चना कर मौन व्रत धारण किया।