लालगंज: श्रीकांतपुर गांव के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर, एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आमने- सामने भिडंत में एक युवक की मौत हो गई । जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया । हादसा देवगांव जिवली मार्ग पर श्रीकांतपुर गांव के समीप हुआ । फैजुल्लाहपुर निवासी 25 वर्षीय जयहिंद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई ।