चित्तौड़गढ़: पुरानी पुलिया के नीचे मिला दो दिन पहले डूबा नदी में युवक का शव पुलिस ने जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया
चित्तौड़गढ़ में रविवार को सुबह महाराणा सेतु मार्ग नई पुलिया से चलांग लगाने के बाद में युवक को ढूंढने के प्रयास जारी थे। वही आज सुबह से ही कोतवाली थाना पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम वोट के जरिए युवक के शव को ढूंढने का प्रयास कर रही थी। दोपहर के समय पुरानी पुलिया के नीचे युवक का शव मिल गया। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।