महोबा: महोबा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित, DM गजल भारद्वाज ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 13, 2026 महोबा DM गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई, DM ने कहा स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता हैं। उन्होंने टीकाकरण, जननी सुरक्षा, आयुष्मान कार्ड, मातृ-शिशु स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। अस्पतालों में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता व रेफरल व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। बैठक में CMO, ACMO समेत समिति सदस्य मौजूद रहे।