बरेली: इज्जतनगर थाना तालाब में तब्दील, 2-3 फीट पानी में पुलिस की ड्यूटी, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल
बरेली में कई घंटे की बारिश ने एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। इज्जतनगर थाना परिसर बारिश के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गया और हालात ऐसे बन गए कि थाना किसी तालाब से कम नजर नहीं आया। दावा है कि थाने के अंदर करीब 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बारिश का पानी