भिनगा: सिरसिया बाजार में त्योहारों को लेकर कड़ी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सिरसिया पुलिस ने बाजार में पैदल भ्रमण कर व्यापारियों को सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। दुकानदारों को दुकानें सड़क से पीछे लगाना और ग्राहकों को वाहन निर्धारित जगह पर खड़ा करने का भी कहा गया। पुलिस पूरे त्योहार काल में शांति और सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए सतर्क रहेगी।