गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग मामलों में कुल 4 गिरफ्तार
गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।एसएसपी सुशील कुमार ने शनिवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से विशेष अभियान में डकैती कांड,अपहरण कांड,हत्या का प्रयास कांड सहित अन्य कांडों में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।