*जमीन पर अवैध रेत उत्खनन का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी—ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की*
छतरपुर जिले के गौरिहार तहसील क्षेत्र के मवईघाट गांव से जमीन पर कथित अवैध रेत उत्खनन और धमकी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी कृषि भूमि से रेत उत्खनन रुकवाने की मांग की है।
मवईघाट गांव निवासी छोटेलाल पाल, कालीचरण पाल और रमेश पाल ने 30 सितंबर 2026 को पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पैतृक कृषि भूमि खसरा नंबर 48/8, 48/14/2, 48/3 और 48/16 में स्थित है। आवेदन के मुताबिक, उक्त भूमि पर वे लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं और वर्तमान में भी कुछ हिस्से में ज्वार और अरहर की फसल बोई गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लालजी पटेल, देवीदयाल पटेल, श्रीविशाल पाल, लवकुश और दीपू शर्मा द्वारा उनकी भूमि से कथित तौर पर जबरन रेत निकाली जा रही है। विरोध करने पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
आवेदन में यह भी बताया गया है कि रेत उत्खनन को लेकर पहले तहसीलदार गौरिहार के समक्ष शिकायत की गई थी। आवेदन के अनुसार, तहसीलदार द्वारा दस्तावेज और खसरा नक्शे का अवलोकन करने के बाद प्रार्थीगण के पक्ष में स्थगन आदेश भी जारी किया गया था।
इसके बावजूद, शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 29 सितंबर 2026 से उनकी भूमि पर फिर से रेत उत्खनन शुरू कर दिया गया। मामले की सूचना चौकी पहरा और थाना गौरिहार में दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का भी आवेदन में उल्लेख है।
परिंदा पोस्ट PRO Jansampark Chattarpur Peptech Time - मध्यप्रदेश समाचार SP Chhatarpur Collector Office Chattarpur Jansampark Madhya Pradesh