Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image
image
image
image
image

आज कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में परख ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधन प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अध्ययन करें तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशापान एवं अन्य सामाजिक विसंगतियों से दूर रहने, नियमित रूप से विद्यालय जाने, समूह अध्ययन (ग्रुप स्टडी) को अपनाने तथा डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक एवं प्रभावी उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव होती हैं। इसलिए सभी विद्यार्थी पूरे समर्पण के साथ तैयारी करें, विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा बेहतर परिणाम प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, समय का सदुपयोग, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इस अवसर पर उपायुक्त ने विद्यार्थियों को 'प्रोजेक्ट चेंज' के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, नशामुक्ति, तंबाकू निषेध, खाद्य सुरक्षा, गैर-संचारी रोग, व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल एवं यौन शोषण की रोकथाम, एनीमिया, टीबी उन्मूलन, वृक्षारोपण, सीपीआर, कुपोषण, सार्वजनिक पुस्तकालयों के उपयोग, सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, रोजगार एवं आजीविका तथा कौशल विकास सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों एवं समाज को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान परख ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 315 विद्यार्थियों को सम्मानित किय गया। साथ ही जानकारी दी गई कि आगामी चरण में ओलंपियाड परीक्षा के शीर्ष 500 विद्यार्थियों के लिए विषयवार (सब्जेक्ट) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षणिक क्षमता का और बेहतर मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, गोपनीय उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Office of Chief Minister, Jharkhand IPRD Jharkhand Iprd West Singhbhum

MORE NEWS

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न मामलों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में नियमित जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में भूमि बंदोबस्ती, लीज बंदोबस्त, मंईयां सम्मान योजना के लाभ से संबंधित विषय, सेवा पुस्तिका में आवश्यक संशोधन, पारिवारिक सूची में नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आवास योजनाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। 

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का एक-एक कर अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की प्रकृति के अनुरूप शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव रहा, उनका मौके पर ही निष्पादन कराया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच प्रत्यक्ष संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से नागरिक बिना किसी मध्यस्थता के अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, विभिन्न मामलों के आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में नियमित जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनसुविधाओं से संबंधित समस्याओं एवं मांगों को आवेदन के माध्यम से उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में भूमि बंदोबस्ती, लीज बंदोबस्त, मंईयां सम्मान योजना के लाभ से संबंधित विषय, सेवा पुस्तिका में आवश्यक संशोधन, पारिवारिक सूची में नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आवास योजनाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित अन्य प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का एक-एक कर अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की प्रकृति के अनुरूप शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव रहा, उनका मौके पर ही निष्पादन कराया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच प्रत्यक्ष संवाद का प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से नागरिक बिना किसी मध्यस्थता के अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

Sonua, Pashchimi Singhbhum | Jul 24, 2026