जमुई: अमरथ में पईन से हटाया गया अतिक्रमण, JCB से तोड़े गए स्थायी और अस्थायी निर्माण, ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा
Jamui, Jamui | Jul 22, 2026 जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की दोपहर 12:30 बजे से जमुई प्रखंड के अमरथ गांव में सरकारी पईन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमुई अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी की सहायता से पईन पर बने स्थायी और अस्थायी आशियानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।