परिहार: परिहार गोलीकांड: घायल युवक से मिले जिला पार्षद, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
सीतामढ़ी। परिहार थाना क्षेत्र के सूतिहारा गांव में बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए थे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल संचालक का इलाज अस्पताल में चल रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद संजय कुमार अस्पताल पहुंचे।