परिहार: परिहार में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
परिहार प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गाजे-बाजे और जुलूस के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिहार और बेला पुलिस की तैनाती रही। ग्रामीणों ने प्रशासन के सहयोग और शांति व्यवस्था की सराहना की।