परिहार: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या कार्यशाला के लिए मलहाटोल की शिक्षिका प्रियंका हुईं चयनित
मध्य विद्यालय मलहटोला की पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका प्रियंका कुमारी का चयन नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित राष्ट्रीय “आधारशिला पाठ्यचर्या” कार्यशाला के लिए हुआ है।यह कार्यशाला राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रियंका को बच्चों की बुनियादी शिक्षा सुधारने और स्थानीय संदर्भों को पाठ्यचर्या में शामिल करने के लिए चुना गया है