परिहार: बारा में सीएसपी संचालक से ₹4 लाख और मोबाइल लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज
परिहार थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी फिनो बैंक के सीएसपी संचालक उत्तम कुमार से लूट मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना में 6–8 अज्ञात अपराधियों को आरोपित किया गया है। मंगलवार रात सुतिहारा-बारा पुल के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर चार लाख रुपये व दो मोबाइल लूट लिए थे। घायल उत्तम का इलाज जारी है। पुलिस अग्रसर कार्रवाई कर रही है