भीलवाड़ा: मातृ-शिशु अस्पताल के पास 'हरि शेवा छाया' में लगे 2 जम्बो कूलर, मरीज के परिजनों को गर्मी से मिलेगी राहत
भीलवाड़ा। भीषण गर्मी के बीच जिला महात्मा गांधी अस्पताल परिसर से एक राहतभरी खबर सामने आई है। मातृ एवं शिशु चिकित्सालय के निकट बने हरि शेवा छाया स्थल पर हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर की ओर से 2 जम्बो कूलर भेंट किए गए हैं, जिससे मरीजों के परिजनों को अब गर्मी से काफी राहत मिलेगी। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने जानकारी दी।