बहराइच: बेटौरा के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हुई मौत
खेत से घर जा रहे हैं बुजुर्ग को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर। बुजुर्ग की हुई मौत। पुलिस शव पोस्टमार्टम रविवार को कर रही है। परिजनो ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि खेत से वापस घर जाते समय ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिसके रोटावेटर में फंस कर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रह है।