बहराइच: चांदपुरा चौराहा से दरगाह पुलिस ने बोलेरो के साथ 5 डब्बो में रखे अवैध 50 जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दरगाह पुलिस ने चांदपुरा चौराहा से एक अभियुक्त जो कि जनपद श्रावस्ती के पूरेवाले थाना मल्हीपुर का रहने वाला है, उसे एक बोलेरो में पांच डब्बों में रखे नाजायज 50 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी जियाउल हक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को न्यायालय रवाना कर दिया है।