बहराइच: मईला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
रिसिया थाना क्षेत्र के मईला के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह अपनी बहन को छोड़कर वापस घर आ रहा था, तभी किसी वाहन ने ठोकर मार दी और वह घायल हो गया।