बहराइच: अचाकपुरवा में खाना बनाते समय महिला झुलसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अचाकपुरवा में खाना बनाते समय महिला झुलस गयी।परिजनों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि खाना बनाते समय कपड़े ने आग पकड़ ली, जिससे महिला झुलस गई। जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अब बहराइच अस्पताल में महिला का इलाज जारी है।