बहराइच: रायपुर राजा स्थित वी-मार्ट के पास से हुई बाइक चोरी, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
कोतवाली देहात इलाके के रायपुर राजा स्थित वी-मार्ट के पास से हुई बाइक चोरी मामले में पीड़ित संजीव कुमार मिश्र की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की बाइक वी-मार्ट के पास से 18 जनवरी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गयी थी। शनिवार को पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।