बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में 29 जनवरी को आयोजित होगी जिला स्तरीय पोषण समिति की अहम बैठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी जानकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में 29 जनवरी को जिला स्तरीय पोषण समिति की अहम बैठक आयोजित की गयी है। शनिवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने बताया कि अपराह्न 4 से बैठक की शुरुआत होगी। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की है कि बैठक में समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।