शिकोहाबाद: चोरी की इको कार लेकर भाग रहे बदमाशों की शिकोहाबाद पुलिस से मुठभेड़, दो बदमाश पकड़े, दोनों के पैर में लगी गोली
तीन जनवरी 2025 को थाना शिकोहाबाद से चोरी हुई ईको गाड़ी लेकर जा रहे दो बदमाशों की मैनपुरी रोड गांव कंथरी के पास थाना शिकोहाबाद पुलिस से रविवार-सोमवार मध्यरात्रि साढ़े बारह बजे क़रीबन मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ में पुलिस पार्टी पर फायर करने के दौरान जबावी कार्यवाही में दोनो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाशों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।