शिकोहाबाद: होटल ग्रीन पार्क में रोटी बैंक संस्था ने गरीब और असहाय लोगों को हजारों कंबल वितरित किए, एसपी ग्रामीण रहे मुख्य अतिथि
शिकोहाबाद नगर के एटा रोड स्थित होटल ग्रीन पार्क में शिव कल्याण सेवा संस्थान रोटी बैंक संस्था द्वारा रविवार दोपहर गरीब, असहाय लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 2500 गरीबों व साधुओं को कंबल बांटे वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया रहे।