शिकोहाबाद: गांव भांडरी में रेलवे द्वारा बनाई जा रही बाउंड्री वॉल के कारण रेलवे ट्रैक की तरफ मकान का गेट होने से लोग हो रहे परेशान
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र गांव भाडरी में लगभग 40 से अधिक मकान में रहने वाले लोग बेघर होने की कगार पर है। इन गरीबों के मकान का गेट रेलवे पटरी की तरफ है और रेलवे अपनी जमीन को अधिग्रहित कर रहा है। ऐसे में जो बाउंड्री वॉल रेलवे द्वारा बनाई जा रही है, उससे इन परिवारों के सामने अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।