शिकोहाबाद: हरिहा के जंगल में अवैध लकड़ी काटने से रोकने पर वन दरोगा को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
वन दरोगा सुधीर कुमार 31 दिसम्बर को अपने हमराहों के साथ हरिहा वन ब्लाक का गस्त कर रहे थे। जंगल से लकड़ी के कटने की आवाज को सुनकर मौके पर पहुँचे तो वहां बृजेश कुमार, श्यामवीर सिंह पुत्र सिलेटी सिंह, कूका पुत्र मेहताब सिंह निवासीगण हरिहा थाना नसीरपुर, करन कुमार पुत्र पप्पू निवासी सिद्ध पुरा हरिहा ज्यूली फ्लोरा के पेड़ काट रहे थे। रोकने पर जान से मारने की धमकी दी।