शिकोहाबाद: शाहजलपुर के प्राथमिक विद्यालय की छत तोड़ने के दौरान गिरा लेंटर, मलवे में दबा मजदूर, घायल, घटना से प्रशासन में मचा हड़कंप
शाहजलपुर के प्राथमिक विद्यालय का लेंटर तोड़ते समय लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। इस दौरान लेंटर तोड़ रहा मजदूर थे। अजय कुमार पुत्र पूरन सिंह निवासी बड़ा शहजलपुर भी लेंटर के साथ नीचे आ गिरा जिससे वह मलवे में दब गया। घटना से ग्रामीणों ने अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालकर अस्पताल में भिजवाया।