तरारी: बिहटा में सुधा मिल्क डेयरी प्लांट की जमीन की मापी अंतिम चरण में, पाइलिंग शुरू होते ही किसानों में जगी उम्मीद
Tarari, Bhojpur | Aug 20, 2026 सोन तटवर्ती क्षेत्र के बिहटा गांव में कम्फेड के तहत प्रस्तावित सुधा मिल्क डेयरी प्लांट को धरातल पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। परियोजना के लिए चयनित जमीन की मापी का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बुधवार से स्थल पर पाइलिंग कर सीमांकन का काम भी शुरू कर दिया गया। करीब पांच एकड़ जमीन में प्रस्तावित इस परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्र के