कोडरमा: सतगावां में जननी सुरक्षा योजना घोटाला मामले में जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई, उपायुक्त ने दी जानकारी
बुधवार को जिला मुख्यालय समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कोडरमा मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में उपायुक्त द्वारा बतलाया गया की सतगावां जननी सुरक्षा घोटाला मामले की जांच हेतु एक जांच कमेटी बनाई गई थी। जिसमें कई लोग दोषी पाए गए हैं उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध विभाग को लिखा जा रहा है।