कोडरमा: आरा हटिया एक्सप्रेस से ब्राउन शुगर की पुड़िया के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, कोडरमा जीआरपी ने गया जीआरपी के सुपुर्द किया
आरा हटिया एक्सप्रेस से मंगलवार को जीआरपी गया एस्कॉर्ट की टीम ने 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जीआरपी की एस्कॉर्ट टीम ने ट्रेन में एस्कॉर्ट के दौरान एक व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधियों पर उसकी तलाशी ली। उसके पास से ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद किया गया है जिसके बाद व्यक्ति को एएसआई नागेंद्र सिंह के द्वारा हिरासत में लिया गया।