कोडरमा: कोडरमा प्रखंड में राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत 81 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण
कल्याण विभाग कोडरमा के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के सभी सरकारी विद्यालय के कक्षा 8 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना नि: शुल्क साईकिल वितरण योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोडरमा प्रखंड के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण किया गया।