चाईबासा। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा बुधवार को 4 बजे जिले के 11 प्रखंडों में विशेष चापाकल मरम्मत अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में खराब पड़े कुल 22 चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया गया।