ग्राम खाखला के ग्रामीण अवैध बजरी खनन से परेशान हैं और राज्य सरकार की संविदा का पालन नहीं होने के कारण उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संविदाकर्ता अभिमन्यु चौधरी ने नदी क्षेत्र की भूमि पर निर्धारित रकबे और गहराई से अधिक बजरी खनन किया, जिससे खेतों की फसलें और कुएं सूखने लगे हैं।