मनोहर थाना झालावाड़
सावन के अंतिम शनिवार पर कामखेड़ा बालाजी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध श्री कामखेड़ा बालाजी धाम में सावन के आखिरी शनिवार को भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, डीजे और हाथों में लाल ध्वज लिए हजारों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए बालाजी महाराज के दरबार पहुंचे। 'जय श्री राम' और 'जय बालाजी' के जयकारों से गूंज उठा पूरा धाम।
ट्रस्ट अध्यक्ष (पूर्व विधायक) कैलाश चंद मीणा के मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, ठहरने, पार्किंग और सुलभ सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया गया। पिपलिया, खुरी, बन्दा जागीर और सुलिया जागीर में स्थानीय ग्रामीणों व सेवा समितियों द्वारा पदयात्रियों के लिए निशुल्क भंडारे चलाए जा रहे हैं।
#KamkhedaBalaji #JhalawarNews #SawanSpecial #BalajiDham #RajasthanTourism Manoharthana BhaktiSagar Jhalawar