ग्रेटर नोएडा के ग्राम मांयचा में किसानों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में शेष 4 प्रतिशत आवासीय प्लॉट की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया गया।
किसानों का कहना है कि 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे के समझौते में 4 प्रतिशत आवासीय प्लॉट देने का भी प्रावधान था, लेकिन आज तक इसे पूरी तरह लागू नहीं किया गया। किसानों ने इसे अपने अधिकारों का उल्लंघन बताया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाले महाअनशन में बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाया जाएगा।
किसानों ने सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से भी इस शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उनका कहना है कि "4 प्रतिशत आवासीय प्लॉट हमारा अधिकार है, कोई एहसान नहीं।" साथ ही किसानों ने दोहराया कि "हक लेकर रहेंगे, झुकेंगे नहीं।"
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026