गिरिडीह: मरगोडीह गांव में ग्रामीणों ने बैठक की, 9 जुलाई को झारखंड आंदोलनकारी धनेश्वर मंडल की पुण्यतिथि मनाने को लेकर चर्चा की
गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव में रविवार की शाम 5 बजे ग्रामीणों की एक बैठक का आयोजित हुई।बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 9 जुलाई को झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय धनेश्वर मंडल की पुण्यतिथि मनाने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में धनेश्वर मंडल समाधि स्थल कमिटि का गठन किया गया और साथ ही सदस्यों को कार्य की जिम्मेदारी दी गई।