काराकाट: कट्टा के बल पर लूट का एक घंटे में हुआ खुलासा, चार बदमाश हुए गिरफ्तार
Karakat, Rohtas | Jul 31, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के संखवा पुल के पास गुरुवार की मध्य रात्रि में कट्टा के बल पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई नकदी तथा अन्य सामान बरामद किया है। लूटी गई बाइक भी एक फरार आरोपी के घर से बरामद कर ली गई है।