कांके: करमटोली स्थित रांची प्रेस क्लब का आमसभा संपन्न, वार्षिक शुल्क में कटौती की गई
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2025 करमटोली स्थित रांची प्रेस क्लब का आमसभा शनिवार शाम करीब चार बजे संपन्न हो गया। इस दौरान वार्षिक शुल्क में कटौती की गई। रांची प्रेस क्लब की आमसभा अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर काफी संख्या में रांची प्रेस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।